सीरिया में एक सैनिक बस सड़क पर लगे बम से टकरा गई जिससे सुरक्षा बल के जवानों सहित कम से कम १५ लोग घायल हो गये हैं। सीरिया की न्यजू़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस बम विस्फोट में ४ आम नागरिक और ११ सैनिक घायल हुए हैं। बम विस्फोट दरआ के निकट नईमा गांव में बुधवार को हुआ। सीरिया के अधिकारियों ने आक्रमण का ज़िम्मेदार सशस्त्र गुटों को बताया है। सशस्त्र गुटों ने इसी प्रकार सीरिया के हम्स नगर के एक अस्पताल पर भी भारी शस्त्रों से आक्रमण किया है किंतु अभी तक इस आक्रमण से होने वाले संभावित नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। समाचार समाप्त..........166
8 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 264429
सीरिया में एक सैनिक बस सड़क पर लगे बम से टकरा गई जिससे सुरक्षा बल के जवानों सहित कम से कम १५ लोग घायल हो गये हैं...